शिमला।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा के जन्मदिन के मौके पर शिमला के छराबड़ा और फागू सेब नियंत्रण कक्ष में तैनात पुलिस एवं एपीएमसी के स्टाफ को कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशान्त कपरेट और नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष विवेक थापर ने शक्ति किट वितरित की और उनके स्वास्थ ओर उज्वल भविष्य की कामना की।
सुशान्त कपरेट ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के चलते सुधीर शर्मा ने अपने समर्थकों से कोरोना काल मे सेवाएं दे रहे फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद करने का आग्रह किया था। इसी तहत आज सेब सीजन में रात दिन सेवाएं दे रहे कर्मियों को ये किट वितरित की गई है। इस मौके पर रजत राणा महासचिव, अतुल गौतम उपाध्यक्ष DCC शिमला, नीरज बक्शी महासचिव DCC शिमला, हेमंत मेहता सचिव DCC शिमला, भावना NSUI सचिव भी मौजूद रहे।
