Spread the love

कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनीकर्ण का दौरा किया जहां ब्रह्मगंगा में बुधवार को प्रातः लगभग 6 बजे भारी वर्षा से आई बाढ़ में कुछ लोग पार्वती नदी की इस सहायक नदी में बह गए हैं। मंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
गौरतलब है कि ब्रह्मगंगा में चार लोगों के बह जाने की आशंका है। इनमें 25 वर्षीय पूनम, चार वर्षीय निकुंज, गांव व डाकघर मणिकर्ण, विरेन्द्र गांव शांगना डाकघर मणिकर्ण तथा दिल्ली की विनीता शामिल हैं। अभी तक इनमें से कोई भी ट्रेस नहीं हो पाया है।
गोविंद ठाकुर पूनम, निकुंज तथा विरेन्द्र के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर करें कि सभी सुरक्षित हों। मण्डलाध्यक्ष ठाकुर चंद, मीडिया प्रभारी अमित सूद व उप प्रधान चेत राम भी मंत्री के साथ मौजूद रहे।  
इससे पूर्व, घटना का पता चलते ही उपायुक्त आशुतोष गर्ग व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा राहत व बचाव दल के साथ प्रातःकाल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्यो की निगरानी की और बचाव दल को चारों व्यक्तियों को जल्द ट्रेस करने को कहा।  
पटवारी हल्का की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ का पानी नाले के साथ लगते दो मकानों में घुस गया और मलबे के कारण मकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। ब्रह्मगंगा नाला के साथ लगती निजी भूमि पर 12 टेंट बह किचन व सामान सहित बह गए हैं। लगभग चार बीघा निजी भूमि सेब के कुछ पौधों सहित बाढ़ में नष्ट हो गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed