Spread the love

रिकांगपिओ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किन्नौर जिला में कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम जारी किया है जिसके तहत 26 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्थानों पर पात्र व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।
डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि 26 जुलाई, 2021 को स्वास्थय खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, निचार स्वास्थय खंड के तहत स्वास्थय उपकेन्द्र पानवी में टीकाकरण किया जाएगा। 27 जुलाई,2021 को स्वास्थय खंड सांगला के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला, निचार स्वास्थय खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचार, व भावानगर तथा पूह स्वास्थय खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूह में कोविड का टीका लगाया जाएगा।  
उन्होनें बताया कि 28 जुलाई,2021 को स्वास्थय खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, स्वास्थय खंड पूह के तहत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र रिब्बा। 29 जुलाई,2021 को स्वास्थय खंड सांगला के तहत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र सापनी, स्वास्थय खंड निचार के तहत स्वास्थय उपकेन्द्र तराण्डा  तथा 30 जुलाई,2021 को स्वास्थय खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ तथा स्वास्थय खंड निचार के तहत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र टापरी में कोविड का टीका लगाया जाएगा। उन्होनें कहा कि ऐसे सभी व्यक्ति जिनकों कोविड का प्रथम टीका लगाए 84 दिन पूर्ण हो चुके है वे सभी व्यक्ति कोविड का दूसरा टीका लगाने के लिए पात्र है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *