Spread the love

ऊना। मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने कहा कि रविवार तथा अन्य छुट्टी वाले दिनों में चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है। इसलिए भीड़ प्रबंधन बेहतर बनाने के लिए सभी छुट्टी वालों दिनों में मंदिर क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जा रहा है। कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए भीड़ का प्रबंधन आवश्यक है।

राघव शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए चारों सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा इसके बाद सैक्टर मैजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राघव शर्मा ने सभी सैक्टर अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उन्हें नियंत्रित करने व भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की। 

जिलाधीश राघव शर्मा ने भीड़ का प्रबंधन करने के लिए बैरिकेडिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर आवश्यकता हो तो अतिरिक्त बैरिकेड की मांग करें, लेकिन व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने एडीबी भवन में मंदिर की पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंदिर अधिकारी व तहसीलदार अभिषेक भास्कर भी रहे तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में उन्होंने डीसी को अवगत करवाया। राघव शर्मा ने एडीबी भवन, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर दर्शन पर्ची की व्यवस्थाओं की भी जांच की। इसके उपरांत उन्होंने चिंतपूर्णी में बनाई जा रही सीवरेज के निर्माण कार्य को भी देखा तथा विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed