शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा है कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘कैच द रेन वेयर इट फॉल्स’ को गति प्रदान करने के लिए सभी संबद्ध विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। वे बुधवार को यहां जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। डीसी ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के माध्यम से भू जल स्तर की वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए कैच द रेन वेयर इट फॉल्स कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जहां विभिन्न जल स्त्रोतों में सुधार होगा, वहीं जल वृद्धि से सिंचाई व पीने के लिए पानी की समुचित उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला के सम्पूर्ण क्षेत्र में जल स्त्रोंतों की जियो टैगिंग भी की जाएगी, जिससे स्त्रोंतों के संबंध में जानकारी की व्यापकता बढ़गी।
आदित्य नेगी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के अधीन किए जाने वाले कार्यों के प्रति तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके तहत पारंपरिक स्त्रोतों व अन्य भंडारण टैंकों का नवीनीकरण व अन्य कई कार्य इसके माध्यम से किए जाएंगे। सदस्य सचिव एवं अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल अवरोल ने संपूर्ण परियोजना की प्रेजेंटेशन दी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विरेन्द्र ठाकुर, सहायक निदेश्क मत्स्य विभाग हमीर चंद, नगर निगम एसजेपीएनएल प्रबंधक महमूद शेख, बुद्धि सिंह सहायक अभियंता, डा. रोहित चौहान, डा. बृजेश शुक्लानी, एसीएफ शिमला ओम प्रकाश चंदेल, जिला राजस्व अधिकारी संतराम शर्मा, डा. अंजना जस्टा एसएमएस बागवानी, उपनिदेशक कृषि डा. अजब कुमार नेगी, उपनिदेश्क पशुपालन विभाग सुनील चौहान, नगर निगम के सहायक अभियंता गोपेश बहल बैठक में उपस्थित थे।
???????????????????????????????????? 