शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश के चंबा जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3471 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 180 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान प्रदेश के मंडी जिले में 38, सोलन में 37, चंबा में 36, कांगड़ा में 21, शिमला में 13, बिलासपुर में 10, हमीरपुर व कुल्लू जिले में 8-8, ऊना में 6 और किन्नौर जिले में 3 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 203425 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 198570 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शुक्रवार को 127 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1359 एक्टिव केस हैं।
