शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मंडी जिले में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3468 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 158 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 32, कांगड़ा में 26, शिमला में 24, मंडी में 20, बिलासपुर में 18, ऊना में 13, हमीरपुर में 11, लाहौल-स्पीति व सोलन जिलों में 4-4, कुल्लू में 3, किन्नौर में 2 और सिरमौर जिले में एक मामला पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 202800 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 197943 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 165 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1357 एक्टिव केस हैं।
