शिमला। जुब्बल-नावर-कोटखाई में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ की बैठक गुम्मा में हुई। इस बैठक में मुख्य तौर से कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, पर्यवेक्षक विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी शिमला यशवंत छाजटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई मोती लाल डेरटा मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मज़बूती से काम करने का आह्वान किया है। पर्यवेक्षक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला शिमला में सर्वाधिक जुब्बल नावर कोटखाई में विकास के नए आयाम स्थापित करने में रोहित ठाकुर का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई के बागवानों, किसानों और आम जन के हितों के लिए अनुभवी, कर्मठ और सशक्त आवाज़ रोहित ठाकुर हैं। रोहित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आने वाले उप चुनाव को देखते हुए एकजुटता, समन्वय के साथ मेहनत करने का संदेश दिया।
इस बैठक में ग्राम पंचायत बगाहर से काकू चौहान, ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी से संजीव कुमार, ग्राम पंचायत क्यारी से अक्षय शर्मा , ग्राम पंचायत पनोग से सचिन रेकटा, ग्राम पंचायत बागड़ूमैहर से सन्दीप शर्मा, ईशान चौहान, राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत घुंडा-भढेच से सोनू आजाद, राजीव, नेक राज, जय करण, प्रकाश चंद, अंनत राम, पंकज डोगरा,लायक राम आदि ने रोहित ठाकुर के कुशल नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
