शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में केवल 128 ही नए मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से मौतों में भी कमी आई है। इस दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें कांगड़ा जिले में हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 128 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान शिमला जिले में 27, हमीरपुर व मंडी जिलों में 18-18, बिलासपुर व चंबा जिलों में 15-15, सोलन में 10, सिरमौर, कांगड़ा व कुल्लू जिलों में 7-7 और ऊना जिलों में 4 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के कुल 200410 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 194249 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 399 मरीज ठीक हुए हैं और प्रदेश में अब 2711 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3426 मरीजों की मौत हो चुकी है।
