Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदेशभर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन सेवाभाव के तौर पर मनाया। कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व विभागों ने अपने-अपने स्तर पर कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अपने-अपने क्षेत्रों जिलों व ब्लॉकों में लोगों को कोरोना से बचाव व अपनी सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर, मास्क के साथ-साथ गरीब लोगों को राशन भी वितरित किया।राजधानी शिमला में शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर के लवकुश चौक पर लोगों को सेनेटाइजर, मास्क का वितरण किया। इसके अतिरिक्त गरीब लोगों को राशन भी प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक आदर्श सूद, धर्मपाल ठाकुर, चंद्र मोहन चंदेल, रोहित, आकाश सैनी, नीरज बक्शी, अमृत पाल, विनोद भाटिया, गौरव व अमित मेहता साथ थे।उधर, प्रदेश महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर पंथाघाटी, मैहली में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को फल व राशन वितरित किया। इसके अलावा उन्होंने उन्हें कोरोना से बचाव  के बारे में अवगत करवाते हुए उन्हें मास्क भी प्रदान किए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के साथ महासचिव शशि ठाकुर, शांता राजटा, कविता कंवर, पुष्पा शोभटा व ब्लॉक अध्यक्ष लक्की राणा व निर्मला ठाकुर भी उपस्थित थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *