Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित करें। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के इस महामारी में मारे गए लोगों के सम्मान व श्रद्धा के चलते राहुल गांधी ने भी अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। राहुल गांधा का शनिवार को जन्मदिन है। 

राठौर ने सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे कल अपने-अपने जिलों व ब्लॉकों में कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को मास्क, सनीटाइजर व अस्पतालों में रोगियों को उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए फल आदि वितरित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विपदा में लोगों की मदद का भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के निर्देश पर सभी को लोगों की सेवा को आगे आना है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *