शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से 7 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी जिले में 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शिमला और कांगड़ा जिले में 202 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3382 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 326 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान कांगड़ा जिले में 79, मंडी में 54, चंबा में 38, हमीरपुर में 37, शिमला में 28, बिलासपुर में 22, सिरमौर में 21, किन्नौर में 13, सोलन में 11, ऊना में 10, कुल्लू में 9 और लाहौल-स्पीति में 4 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 198876 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 191041 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 664 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 4432 एक्टिव केस हैं।
