Spread the love

शिमला। सार्वजनिक स्थानों के सेनेटाइजे़शन अभियान की कड़ी में माकपा की लोकल कमेटी कसुम्पटी कमेटी ने आज राजधानी के संजौली बाज़ार में सैनेटाइज़ेशन किया। इस मौके पर माकपा नेताओं और कसुम्पटी इकाई के सचिव सत्यवान पुण्डीर ने व्यापारियों को बाज़ार खुलने पर शुभकामनाएं दी और साथ ही जनता और व्यापारियों से अपील की कि वे कोरोना कर्फ्यू में ढील के बावजूद सावधानी रखें और कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाएं। सत्यवान ने कहा कि हमारी लापरवाही सुधरती हुई स्थितियों को बिगाड़ भी सकती है।
अभियान के दौरान पूर्व संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. बीडी शर्मा ने सैनेटाइज़ेशन के प्रयासों की सराहना की और जनता से अपील की कि वे उचित दूरी, सही तरीके से मास्क पहनने, व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें। डाॅ. बीडी शर्मा ने लोगों से चार सूत्रीय बिंदुओं ‘‘मास्क का सही एवं नियमित उपयोग, सेनेटाइजेशन, शारीरिक दूरी एवं वैक्सीन लगाने’’ को अपनाने पर जोर दिया। 
कसुम्पटी कमेटी सदस्य जीयानंद शर्मा, एडवोकेट मोहन शर्मा एवं विकास थापटा ने कहा कि वेक्सीन की कमी के चलते इस महामारी पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है। साथ ही सरकारी मशीनरी के फटीग होने से बेहतर प्रबंधन व्यवस्था करने में भी दिक्कत आ रही है। इस महामारी से निपटने के लिए लोगों की उपयुक्त भागीदारी नहीं की जा रही है। कपिल शर्मा, विवेक कश्यप, पवन शर्मा, राकेश आदि युवाओं ने कहा कि खासकर युवा वर्ग जो इस समय अपनी पढ़ाई के कारण एक तरफ मानसिक तनाव से गुजर रहा है, वहीं रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यह लहर ग्रामीण क्षेत्र को अधिक प्रभावित कर रही है तथा संक्रमण अधिक तेजी से फेल रहा है।
इस अभियान का हिस्सा बनते हुए माकपा राज्य सचिव मण्डल के सदस्य डाॅ. कुलदीप सिंह तंवर कहा कि सरकार को तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने तथा कोविड महामारी पर काबू पाने के लिए वेक्सिनेशन में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि क्योंकि 18 से 44 वर्ष के बीच कुल 32 युवाओं में से केवल 1.06 लाख को पहले चरण की तथा 1.17 लाख युवाओं को आज से शुरू हुए इस दूसरे चरण में टीकाकरण की डोज लगेगी, जो काफी कम है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षाकृत कमजोर हैं और लोग भी डर के कारण तथा अन्य गम्भीर बीमारियों के शिकार लोग भी शहर के अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में बीमारी की गम्भीरता ओर भी बढ़ रही है।
इस अभियान में माकपा राज्य सचिव मण्डल के सदस्य डाॅ. कुलदीप सिंह तंवर सहित कसुम्पटी कमेटी के सचिव सत्यवान पुंडीर व कपिल शर्मा, होशियार सिंह, राकेश, पवन शर्मा, विकास थापटा, नवीन शर्मा, नीरज, मोहन शर्मा, विवेक कश्यप, जीयानन्द शर्मा आदि शामिल थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *