Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कल 5 जून को देश में वेक्सिनेशन कार्य तेज करने की मांग को लेकर सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में भारत के राष्ट्रपति को जिला उपायुक्तों के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश में 18 साल से ऊपर के युवाओं को वैक्सीन उपलब्ध न होने पर भी अपनी चिंता जताई है। जिलाध्यक्षों ने कोरोना से मरने वालों के सही आंकड़े न देने पर भी सरकार की आलोचना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज पार्टी जिलाध्यक्षों से कोरोना से बचाव को लेकर सरकार के वैकसिनेशन कार्य पर अपनी पूरी नज़र रखने और इसके लिए लोगों को जागृति करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित गांधी हेल्पलाइन के तहत कोरोना प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जानी चाहिए। 
जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने सभी जिलों का कोविड़ राहत कार्यों का पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सभी ब्लॉकों पर भी पूरे तालमेल के साथ राहत कार्यों पर अपनी पूरी नज़र रखनी है। उन्होंने कहा कि राहत से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए वह किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह समय लोगों की मदद करने का है और इसमें सभी को आगे आना है। 
कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी की ओर से जारी राहत सामग्री के साथ साथ कोविड किट का पूरा उपयोग करते हुए लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर ऑक्सीजन युक्त 30 एम्बुलेंस का भी प्रबंध किया है जो 24 घंटे उपलब्ध रखी गई है, उनका पूरा लाभ लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन की पूरी व्यवस्था करने को कहा है।
राठौर ने कोरोना से जान गवाने वालो के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए जिलाध्यक्षों से कहा कि प्रभावित परिवारों की विशेष मदद करते हुए उनके आश्रितों का मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है। बैठक में शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सोलन जिलाध्यक्ष शिवकुमार, सिरमौर जिलाध्यक्ष अजय बाहदुर, किन्नौर जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, हमीरपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र ज़ार, कांगड़ा जिलाध्यक्ष अजय महाजन, कुल्लू जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, लाहुल स्पिति जिलाध्यक्ष ग्याल सिंह ठाकुर ने अपने-अपने जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहें राहत कार्यों की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सभी पार्टी के लोग पूर्व की भांति इस बार भी पूरे तन-मन से लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को ईलाज न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है, इस वजह से भी लोग अपनी जान गवां रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। सरकार ने कोरोना से प्रभावित किसी भी व्यक्ति या कारोबारियों को कोई राहत नहीं दी है। बैठक में कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सोशल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक राणा, सुजय अग्रवाल व नंद लाल, नितिन राणा भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *