Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 995 मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 201, ऊना में 143, मंडी में 137, चंबा में 111, हमीरपुर में 93, शिमला में 79, बिलासपुर में 75, सिरमौर में 51, सोलन में 44, कुल्लू में 36, किन्नौर में 15 और लाहौल-स्पीति जिले में 10 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 193137 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 178840 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 1890 मरीज ठीक हुए हैं और राज्य में अब कोरोना वायरस के 11057 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *