Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस विश्व पर्यावरण दिवस को जिला व विधानसभा स्तर पर स्वच्छता व पौधारोपण के रूप में मनाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा  कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस ज़िला व विधानसभा स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस को स्वच्छता अभियान व पौधारोपण के रूप में मनाएगी। उस दिन सभी जिला व विधानसभा अध्यक्ष अपनी-अपनी पंचायतों में स्वच्छता अभियान या पौधारोपण के रूप में पर्यावरण दिवस में मनाएंगे और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन सभी अपने आस-पास पेड पौधे लगाएंगे और धरती की हरियाली को बढ़ाने के लिए सभी कृतसंकल्प होकर लगे हुए पेड़ पौधों का अस्तित्व बनाए रखने का प्रण लेंगे। भंडारी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन इन तीन तत्वों के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं प्राकृतिक पर्यावरण के महत्व को समझाने के लिए हर साल दुनियाभर के लोग 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठा सके। पर्यावरण और मनुष्य एक दूसरे के बिना अधूरे है, अर्थात मनुष्य पर्यावरण पर पूरी तरह से निर्भर है, पर्यावरण के बिना मनुष्य अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकता है, इसलिए हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *