Spread the love

शिमला। कोरोना राहत कार्यों के प्रभारी पूर्व मंत्री जीएस बाली द्वारा संचालित कोविड राहत कार्यों के तहत शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आज अपने सभी ब्लॉकों को इन कोविड रिलीफ किट्स का वितरण प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किया। प्रत्येक ब्लॉक को 50 कोविड किट्स, मास्क, सनेटाइजर, पीपीई किट्स, सोडियम हाइड्रोक्लोराइड, ऑक्सीमीटर व अन्य आवश्यक दवाएं प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी ने अपने वार्ड सदस्यों को यह किट्स प्रदान की।

इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने जिला के ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया कि उन्हें इस संकट की घड़ी में लोगों की हर संभव मदद करनी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज जो यह किट्स प्रदान की गई है उसे उन्हें अपनी पंचायतों में भेज कर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कोरोना से बचाव के प्रति सचेत करना है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्वयं सेवकों से आशा वर्क्स के साथ मिल कर लोगों की स्वास्थ्य जांच में पूरा सहयोग करने को कहा। ठियोग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता को यह कोविड किट्स प्रदान की गई। इस अवसर पर धर्मपाल ठाकुर, हेमंत शर्मा आशु, राजेश सेकटु, राकेश नेगी काकू, आकाश सैनी भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *