Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने आपदा में अवसर खोजने की कांग्रेसी राजनीति को षड्यंत्र की संज्ञा दी है। साथ ही कांग्रेस को चेताया कि उसका यह षड्यंत्र प्रदेश की जनता को भ्रमित करने में असफल साबित हुआ है और अब भाजपा जनता के बीच जाकर उसके झूठ का पर्दाफाश करेगी। भाजपा सरकार कोरोना महामारी में जिस तरह प्रभावितों के घर-द्वार पहुंच उनकी पीड़ा का निदान किया है, उससे सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।
बुधवार को यहां जारी प्रेस बयान में भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि जब से देश में कोरोना महामारी का कहर शुरू हुआ है तभी से कांग्रेस ने लोगों में सिर्फ भ्रम और झूठ फैलाया है। कभी महामारी से जनता की रक्षा के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू, कभी स्वास्थ्य कर्मियों की निष्ठा, तो कभी वैक्सीनेशन। उन्होंने कहा कि आपदा की इस मुश्किल घड़ी को झूठ के दम पर राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार की आलोचना कर लोगों की जान को खतरे में डालने का प्रयास किया है।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के निष्ठावान स्वास्थ्य कर्मियों और दिन रात जनता की सेवा में जुटे अन्य कर्मचारियों को भी अपने इस झूठ से नाकारा साबित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के इन निष्ठावान कर्मचारियों की हमेशा ऋणी रही है और रहेगी। इन्हीं के कारण प्रदेश में हालात सुधर रहे हैं और जीवन पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नकारात्मकता से बाहर निकल सच्चाई से रूबरू होने की नसीहत दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *