कुल्लू। विज़न इंडिया फाॅउंडेशन ने कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में कोरोना वेक्सिनेशन स्पाॅट थाटीबीड़ में लगभग 140 लोगों को निशुल्क खाना वितरित किया। जब से आनलाईन वैक्सिन स्लाॅट बुकिंग हो रही है तब से हर स्थान पर दूर-दूर से लोग वैक्सिनेशन के लिए आ रहे हैं किंतु प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बाद लोगों को कहीं खाना भी नहीं मिल पा रहा है और ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी आ रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बंजार उपमंडल के थाटीबीड में, जहां वैक्सिनेशन के लिए कई किलोमिटर दूर से लोग पंहुच रहे हैं, लेकिन कहीं किसी को कुछ भी खाने को नहीं मिल पा रहा है । इसी को मध्य नजर देखते हुए विज़न इंडिया फाॅउडेशन ने निशुल्क खाने का स्टाल लगाया और यहां पूरा दिन लगभग 140 से ज्यादा लोगों को खाना वितरित किया। विज़न इंडिया के निदेशक खेमराज गौतम ने लोगों से अपिल की कि ज्यादा से ज्यादा लोग विज़न इंडिया के साथ जुड़ें, ताकि आने वाले समय में विज़न इंडिया समाज की हर समस्या का समाधान करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि विज़न इंडिया फांउडेशन को शुरू करने का एक मात्र उद्देश्य है कि समाज में शिक्षा, स्वरोजगार तथा जन जागरूकता पर कार्य किया जाए और समाज मे जहां कोई दिक्कत आ रही है उसका भी समाधान करने की कोशिश की जाए। इसी कड़ी में थाटिबीड़ में निशुल्क खाने का स्टाॅल लगाया, ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डीआर गौतम, प्रबंध निदेशक रोशन शर्मा, टीम हैड हेमराज धामी, मार्केटिंग एंड बिजनेस हैड डीसी कौशल, टीम लीडर दिनेश नेगी सहित विज़न इंडिया के सदस्य अनुरंजनी गौतम, कांतिका सिंह तथा गौरव राज सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
