Spread the love

नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 39113 राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत जिला के 186674 लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है। 

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मई व जून 2021 के लिए 1127 मीट्रिक टन गेहूं व आटा तथा 749 मीट्रिक टन चावल आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना कर्फ्यू के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है जिसमें 2 किलो चावल और 3 किलो आटा शामिल है।

डॉ. परूथी ने बताया कि पात्र लाभार्थी संबंधित उचित मूल्य की दुकान से प्रतिमाह प्राप्त किए जाने वाले राशन के अतिरिक्त 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लोगों को समय पर इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed