शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 65 और मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 19, शिमला में 13 और मंडी में 7 मरीजों ने इस वायरस के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, हमीरपुर व मंडी जिलों में 5-5, चंबा व सोलन में 4-4, बिलासपुर व ऊना में 3-3 और कुल्लू जिले में दो मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 2581 मरीजों की मौत हो चुकी है।
