????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. राकेश वर्मा की पुण्यतिथि पर उनके परिवार जनों द्वारा ठियोग एवं कुमारसैन उपमंडल के अस्पतालों में डॉक्टरों एवं कोरोना पीड़ितों के लिए प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सामग्री ठियोग अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतियाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलोग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहौरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ में वितरित की जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि इस सामग्री में 6 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 500 एन-95 मास्क, 20 ऑक्सीमीटर, 10 थर्मल स्कैनर, 100 पीपीई किट्स एवं 50 सैनिटाइजर इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे अस्पतालों में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर की सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह सामग्री काविड मरीजों के लिए वरदान साबित होगी तथा जरूरतमंद लोग इसकी उपयोगिता से लाभान्वित होंगे।  
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्व. राकेश वर्मा को पूरे ठियोग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को सदैव प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने वाले विधायक के रूप में जाने जाते थे। संगठन में भी मधुर व्यवहार और कर्तव्य प्रायण नेताओं की श्रेणी में उनकी गिनती थी। परिवार द्वारा उन्हीं की परम्पराओं को अपनाते हुए सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उनका परिवार हमेशा समाज सेवा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राकेश वर्मा की मृत्यु के पश्चात उनके परिवार द्वारा ठियोग अस्पताल को एंबुलेंस प्रदान की गई थी तथा कोरोना काल के दौरान मास्क के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई है, ताकि आम जनता को उसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए परिवार जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्व. राकेश वर्मा के पिता एवं पूर्व डीजीपी हिमाचल प्रदेश आरआर वर्मा, उनके सुपुत्र एकलव्य वर्मा, पार्षद बिट्टू पाना, सुशील चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *