Spread the love

शिमला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा चोपड़ा ने मंगलवार को बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा के तहत कोविड पोर्टल पर जिला शिमला के लिए 24 मई 2021 के दिन के लिए स्लाॅट 22 मई, 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को तथा 31 मई 2021 टीकाकरण तिथि के लिए स्लाॅट 29 मई 2021 को खुलेंगे।
डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन लगाने के उपरांत भी कोराने संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई सलाहों व मानकों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, हाथों को निरन्तर धोने अथवा सेनेटाईज करने व परस्पर 2 गज की दूरी बनाए रखने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्लाॅट खुलने का समय दोपहर एक बजे का रहेगा। पात्र व्यक्ति (https://www.cowin.gov.in) पर जाकर अपना आनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
वहीं, जिला वैक्सीन अधिकारी डाॅ. मुनीष सूद ने बताया कि पंजीकरण के उपरान्त प्रत्येक पंजीकरण दाता को रजिस्ट्रर मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा।  इसके उपरांत ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर ही पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, अन्य कोई भी प्रक्रिया मान्य नहीं होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *