Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि राज्य में कोविड वेक्सीन काफी धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ-साथ टेस्टिंग को भी बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से शहरी क्षेत्रों में इस संक्रमण का फैलाव हुआ है, इसी गीति से अगर यह दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में फैला तो स्थिति भयानक हो सकती है।राठौर ने सोमवार को यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सरकार के कोरोना वेक्सिनेशन की दूसरी डोज का समय बढ़ाने पर आश्चर्य जताया। उन्होने सरकार से जानना चाहा कि यह समय अवधि स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह से बढ़ाई गई है या देश मे वेक्सिन की कमी के चलते ऐसा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में लोगों को गुमराह कर रही है, क्योंकि सरकार कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में पूरी तरह विफल हो गई है। 
कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार को इस समय विदेशों से बड़ी राहत सामग्री के साथ-साथ धन भी उपलब्ध हो रहा है। यह धन और राहत सामग्री कहां जा रही है, सरकार इसका खुलासा करे। उन्होंने इस पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है और लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, सरकार आंकड़ों को छिपा रही है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश में भी लगभग ऐसी ही स्थिति बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को वेक्सीनेशन का कार्य भी ठीक से शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वेक्सीन ही नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस बारे भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *