शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा शुरू की गई टिफिन सेवा के तहत आज वीरवार को शोघी पुलिस चौकी के इंचार्ज देशराज व उनकी टीम के कोरोना योद्धाओं को टिफिन बांटा गया। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि “सेवा टिफिन” सेवा द्वारा प्रतिदिन कोरोना मरीजों उनके रिश्तेदारों, कोरोना योद्धाओं व जरूरतमंदों को टिफिन दिया जा रहा है। आने वाले समय में भी कांग्रेस सेवादल परिवार के सदस्य इसी तरह कोविड-19 महामारी में लोगों की सेवा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा सहित स्वयंसेवक दीपक व रणवीर ने कोरोना योद्धाओं को टिफिन दिया।
