शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 4359 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1543 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में 438, ऊना में 424, सोलन में 402, हमीरपुर में 381, बिलासपुर में 317, चंबा में 269, शिमला में 241, कुल्लू में 147, मंडी में 96, किन्नौर में 74 और लाहौल-स्पीति जिले में 27 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 135782 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 99400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 2355 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 34417 एक्टिव केस हैं।
