Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोगों का दुख दर्द समझने और उसे दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कोरोना का कहर और 18 साल के युवाओं को वेक्सीनेशन उपलब्ध न होना सरकार की व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है। 
हिमराल ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि आज निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल व उनकी बसें न चलने की वजह से लोगों को अपने दैनिक कामकाज पर आने जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी है। सरकार न तो निजी बस ऑपरेटरों की मांगों पर ही कोई विचार कर रही है और न ही लोगों को अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करवा रही है। 
हिमराल ने कहा कि सरकार ने कोरोना की वजह से 50 प्रतिशत सवारियों को लाने ले जाने की हिदायत दे रखी है। इस वजह से आज यहां यात्रियों में अफरा-तफरी के साथ उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अधिकतर बसें पीछे से ही फूल आने की वजह से बीच के स्टॉपेज पर खड़े लोगों को बसें रुकी ही नहीं, मजबूरी में लोगों को पैदल ही आना जाना पड़ा है। हिमराल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि लोगों की सुविधा के लिए निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जाए। उन्होंने सरकार से निजी बस ऑपरेटरों से उनकी मांगों पर विचार करने व हड़ताल खत्म करवाने की मांग भी की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *