शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकार्ड 44 मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 10 मरीजों ने इस संक्रमण से दम तोड़ दिया। वहीं, शिमला जिले में 7, सिरमौर व ऊना जिलों में 6-6, हमीरपुर में 5, मंडी में 4, सोलन में 3 और चंबा, किन्नौर व कुल्लू जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1556 पहुंच गई है।
