Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश सरकार से वेक्सीनेशन के कार्य मे तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ी राज्य होने की वजह से दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में वेक्सीनेशन का कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में कोरोना महामारी से लोगों में कोई अफरा-तफरी या भय न फैले, इसके लिए तेजी से कदम उठाने की बहुत आवश्यकता है। 

शुक्ला ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और इससे हो रही मौतों पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को लोगों की इस महामारी से सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। 

राजीव शुक्ला ने हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिमाचल में वेक्सीन, ऑक्सीजन व दवाओं और अन्य उपकरणों की कोई कमी न रहे। शुक्ला ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों विशेषकर दूरदराज व दुर्गम इलाकों में वेक्सीनेशन का कार्य बहुत ही धीमी गति में चला है और इन क्षेत्रों में वेक्सीन भी पूरी संख्या में नहीं पहुंची है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रदेश में वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने व वेक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *