Spread the love

शिमला।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार व कांग्रेस सेवादल जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह राणा की संस्तुति पर ब्लाॅक कांग्रेस सेवादल कसुम्पटी की कार्यकारिणी घोषित की गई। सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष कसुम्पटी शक्त राम कश्यप को फरवरी माह में ही चौथी बार ब्लाॅक कसुम्पटी की कमान सौंपी गई थी।

अब शक्त राम कश्यप के प्रस्तावक जीत सिंह राणा की संस्तुति पर केशव राम, दौलत राम, केवल राम शर्मा, रमेश कुमार, संत राम, शिबिया राम को महासचिव, ओम प्रकाश शर्मा, सीता राम, गीता राम, मदन सिंह को सचिव, मान सिंह ठाकुर को संचार समन्वयक, गुरदास चंद व लेख राम शर्मा को संचार सह-समन्वयक, गीता राम कश्यप को सोशल मीडिया समन्वयक, तुलसी राम व मुकन्द लाल को सोशल मीडिया का सह-समन्वयक और मदन कुमार को ब्लाॅक ध्वज प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही ध्रुव शर्मा को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का कार्यकारी सह-समन्वयक संचार प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला से अटैच किया गया है। वहीं, राजीव वर्मा को प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड सोशल मीडिया का कार्यकारी समन्वयक, धीरज शर्मा को यंग ब्रिगेड़ सोशल मीडिया का कार्यकारी सह-समन्वयक बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अपना पदभार संभालने के आदेश दिए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *