शिमला। हिमाचल में अब तक के रिकार्ड 2073 नए मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान ये मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 360, सोलन में 317, शिमला में 269, मंडी में 265, सिरमौर में 207, हमीरपुर में 194, बिलासपुर में 184, ऊना में 142, कुल्लू में 92, चंबा में 31, किन्नौर में 7 और लाहौल-स्पीति में 5 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 86138 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 71396 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को 877 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 13411 एक्टिव केस हैं।
