रिकांगपिओ। किन्नौर जिले में कोरोना वायरस के 37 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 36 प्रवासी मजदूर व 1 व्यक्ति स्थानीय पवारी गांव से संबंधित हैं।
डॉ. नेगी ने बताया कि 17 अप्रैल के लंबित 49 मामलों की आज रिपोर्ट आई है, जिनमें 33 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा आज लिए गए सैंपल में से 2 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 29505 कोविड-19 के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 27910 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 128 कोविड-19 के सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के कारण 17 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
