रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने जिले के सभी प्रधानों/सचिवों को निर्देश देते हुए बताया कि हरिद्वार में मनाए जा रहे कुम्भ मेले में यदि जिले से गए हुए श्रृद्धालु वापिस आतें हैं तो उनका पूर्ण रिकाॅर्ड तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना तत्काल दूरभाष नम्बर 85808-19827 या ई-मेल ddmakinnaur@gmai.com पर प्रशासन को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं।
डीसी ने कहा कि यदि किसी श्रृद्धालु में कोरोना के लक्ष्ण पाए जातें हैं तो उसे होम-आईसोलान/होम-क्वांरटीन करें तथा इस दौरान कोविड नियमों की पूरी सावधानी बरतें, ताकि जिले में कोरोना संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।
