शिमला। कोरोना की जंग में हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर है। हिमाचल जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है। इस कड़ी में कांगड़ा जिला कोरोना मुक्त हो गया है। वहीं, हमीरपुर जिला भी कोरोना मुक्त जिलों में शुमार हो सकता है। हमीरपुर जिले में उपचाराधीन दोनों मरीजों की प्राथमिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब 24 घण्टे बाद इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही हमीरपुर भी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा।अब प्रदेश के 8 ज़िले कोरोना से मुक्त हैं, जबकि 4 जिलों में अब सात मरीज एक्टिव रह गए हैं। अभी चम्बा का एक, सिरमौर का एक और ऊना के तीन मरीज अभी भी कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे हैं।
