Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को देश में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान को टीका उत्सव के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा के सदस्य ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने और समाज को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि टीका उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाना है। वे रविवार को वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रीगण, विधायकगण, 2017 के प्रत्याशी, 17 ज़िला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक में सुरेश कश्यप ने भाजपा सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि 12 से 14 अप्रैल के बीच टीकाकरण अभियान कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए लोगों को कई सुझाव दिए हैं और उनसे व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में कोविड टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और टीके की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में 790000 से ज़्यादा टीके प्रदेशवासियों को लग चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम अन्य प्रदेशों से हिमाचल की तुलना करें तो हिमाचल में कोविड टीके की खपत भी अच्छी है और वेस्टेज भी नहीं है। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता टीका केंद्र तक जनता को ले जाने की व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएंगे एवं लोगों की रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भाजपा भीम राव अम्बेडकर जयंती को मंडल स्तर पर मनाएगी, जिसमें प्रदेश भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा हर मंडल का प्रभारी भी नियुक्ति किए जाएंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि 14 अप्रैल को भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण बड़ी संख्या में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता हर घर मे शाम 6 बजे दीप प्रज्वलित करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *