Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा है कि जयराम सरकार को हर मोर्चे पर विफल रही है और सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने शिमला नगर निगम में बिजली की दरों में सेस बढ़ाने की आलोचना करते हुए कहा कि पहले ही लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ सरकार अपने खजाने को भरने में लगी है। उन्होंने घरों से कूड़ा उठाने की दरों में वृद्धि को भी अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को इस कोविड काल मे कोई राहत नहीं दे रही है, उल्टे लोगों से किसी न किसी बहाने उगाही में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होटल व अन्य व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ा है। बावजूद इसके उन्हें कूड़े, पानी, बिजली के हजारों रुपए के बिल थमाए जा रहे हैं।
धांटा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उनका कहना था कि सरकार की इस बारे नीतियां ही स्पष्ट नहीं है और सरकार ने लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *