शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार कोरोना वायरस के 18 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 8, मंडी व बिलासपुर में 3-3, ऊना में 2, कुल्लू व सोलन में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 58403 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 57181 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 227 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 982 मरीजों की मौत हो चुकी है।
