????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोविड-19 वेक्सीनेशन से सम्बन्धित मुद्दों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सम्बोधित किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शिरकत की। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और प्रशासकों का इस अवसर पर स्वागत किया। सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार ने इस अवसर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रस्तुति दी। 
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बैठक में भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *