Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 8 और मरीजों की मौत हो गई। शिमला जिले में 3, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में एक-एक मरीज की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। यहां घुमारवीं के 82 वर्षीय बुजुर्ग और संजौली के 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड के चलते मौत हो गई। वहीं, सिरमौर जिले में 59 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 443 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *