Spread the love

भाजपा प्रवक्ता संजय बोले – अब ‘हिमाचल फ़ॉर सेल’ का जबाव दें सीएम व डिप्टी सीएम 

पुरानी निविदा के तहत किस आधार पर आवंटन, भ्रष्टाचार के आरोप 

धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मित्रों को किसी न किसी तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सवाल किया कि ‘हिमाचल फ़ॉर सेल’ का नारा विपक्ष के नेता रहते हुए लगाते थे और अब सत्ता में आते ही उनकी सरकार जनता को परेशान कर हिमाचल को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पर्यटन निगम के होटलों को भी बेचने का काम चल रहा है। वे मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा मीडिया सह संयोजक विश्व चक्षु भी मौजूद थे। 

भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने शिमला-बिलासपुर के क्यारी बंगला में स्थित एप्पल कार्ट इन जोकि अब होटल मेघदूत प्रोजेक्ट से जाना जाता है। जिसमें कन्वेंशन सेंटर सहित अन्य विकास कार्य का शिलान्यास किया गया था, जबकि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया था। इसमें बेहतरीन कार्य होने के बावजूद उसे अब बेचने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2021 में होटल के लिए एक दिल्ली की कंसल्टेंट कंपनी ने एक बिड डेढ़ करोड़ की डाली गई थी, जिसे रद्द किया गया था। उसी कंपनी की ओर से अब 2025 में अढ़ाई करोड़ की बिड पर्यटन निगम सेक्रेटरी को दी, जिसमें रिवाइज्ड बिड का नाम देकर प्रस्तुत किया गया। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के तहत रेनोवेशन का बजट भारत दर्शन के तहत आया था, जिसमें उक्त यूनिट होटल को न दिए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि नई निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं की गई? 

संजय शर्मा ने कहा कि नए टेंडर से काम क्यों नहीं किया गया। नादौन में 50 करोड़ रुपए का होटल व देहरा में होटल का प्रस्ताव किस आधार पर बनाया जा रहा है। वहीं, कांगडा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए क्या कार्य योजना बनाई गई है, उसे बताया जाए। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर हाऊस को पर्यटन निगम का कार्यालय बना दिया गया है, जबकि वह बेहतरीन होटल चल रहा था। 

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के आखिर 30 करोड़ रुपए जमा न करवाकर 250 करोड़ रुपए केंद्र के अड़ा के रखे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हिमाचल फ़ॉर सेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से इस संबंध में सवाल पूछते हुए जवाब मांगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed