Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को कल्पा में 49 लाख रुपये की राशि से निर्मित रोलर स्केटिंग रिंक का उद्घाटन किया। वे कल्पा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 जिसके तहत भूमिहीन एवं उपेक्षित वर्गों को जमीन का मालिकाना हक मिला है और यह केन्द्र में रही डॉ. मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार सदैव जन-जातीय समुदाय के हितों के लिए कार्य कर रही है तथा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, मनरेगा अधिनियम 2005 एवं नौतोड़ अधिनियम 1968 भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू हुआ है। 

राजस्व मंत्री ने बताया कि जन-जातीय गौरव दिवस मनाने का मकसद हमारी युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति एवं परम्पराओं से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जन-जातीय लोगों के कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं और वर्तमान प्रदेश सरकार की समावेशी नीतियों से इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है। 

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

तीरंदाजी प्रतियोगिता में काजा प्रथम

बागवानी मंत्री ने राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कि गई तीरंदाजी प्रतियोगिता में काजा प्रथम, रोपा द्वितीय तथा चम्बा पांगी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, रस्सा-कसी में महिला मण्डल काचरंग प्रथम, महिला शक्ति रिकांगपिओ द्वितीय, तथा रिशमोलयों चिने तीसरे स्थान पर रहे और चित्रकला प्रतियोगिता में रवि राज लिटल एंजल स्कूल रिकांगपिओ ने प्रथम, लक्ष्य रा0व0मा0पा0 रिकांगपिओ द्वितीय, सरोज कुमारी देवी चण्डिका रा0व0मा0पा0 कोठी ने तीसरे पर रहे एवं बालिका आश्रम के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में आरूशी ने प्रथम, याशिका ने द्वितीय तथा किंजल ने तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया ।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जन-जातीय जिलों से आए विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देने पर उन्हें सम्मानित किया गया। 

राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिले के क्षेष्ठ विधालय में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में रा0व0मा0पा0 रिकांगपिओ प्रथम, देवी चण्डिका रा0व0मा0पा0 कोठी द्वितीय, रा0व0मा0पा0 कल्पा तीसरे स्थान पर रहे व उच्च विधालयों में रा0उ0पा0 छोलतु प्रथम, रा0उ0पा0 सुगरा द्वितीय तथा रा0उ0पा0 थैंमगारग तीसरे स्थान पर रहे और माध्यमिक स्कूलों में रा0मा0पा0 कल्पा गांव प्रथम, रा0मा0पा0 ताण्डा द्वितीय तथा जानी तीसरे स्थान पर रहे एवं प्राथमिक स्कूलों रा0प्रा0पा0 पांगी प्रथम, रा0प्रा0पा0 खंवागी द्वितीय तथा रा0प्रा0पा0 बैंलगी ने तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मनित किया गया।  

इस अवसर पर पुलीस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, कैबिनेट मंत्री की धर्म पत्नी सुशीला नेगी, ए0पी0एम0सी0 के निदेशक उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, विजेन्द्र नेगी किनफैड के अध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी, रिंगचैन बिष्ट प्रधान आदिवासी कांग्रेस किन्नौर, जन-जातीय सलाहकार समीति के सदस्य अमर चन्द्र, डॉ. सूर्या बोरिस, बीर सिंह, केसर नेगी, जय कृष्ण, आशा देवी तथा पांगी किलार से चुनी लाल और लाहौल से मोहन लाल, सुशील, काजा स्पीति से केंसग रापचिक, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी निर्मल चन्द्र नेगी तेहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाला, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह नेगी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed