सेवा पखवाड़े के तहत सुन्दरनगर में विधायक राकेश जम्वाल ने बांटे जीवन सहायक उपकरण
अंतराष्ट्रीय व्योश्री दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग
13.50 लाख के दैनिक जीवन सहायक उपकरण वितरित
मंडी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा/स्वछता पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर महात्मा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सुन्दरनगर (सीआरसी) व प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (अलिम्को) के संयुक्त प्रयास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्योश्री दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम द्वारा दिव्यांग जनों को “दैनिक जीवन सहायक उपकरण वितरण शिविर” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यतिथि इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 लाभार्थियों को 13.50 लाख रुपये के दैनिक जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनका उद्देश्य वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम और स्वतंत्र बनाना है।
जम्वाल ने कहा कि अन्तोदय की भावना के साथ केंद्र की मोदी सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान एवं विकास का लक्ष्य रखकर काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई में समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीब-कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। नरेंद्र मोदी सरकार का सीधा मत है कि अंत्योदय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ गरीब, वंचित, शोषित को मिल रहा है।
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व व क्रन्तिकारी कदम उठाते हुए जहां एम्स जैसे स्वास्थ्य सस्थानों की संख्या में बढ़ोतरी की। वहीं विभिन्न योजनाएं चला कर समाज के लोगों को भी लाभान्वित किया है। मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत जहाँ मरीजो को 5 लाख तक का इलाज मिलता था, वहीं अब तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर सभी बजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ सभी को मिलेगा जो कि अपनेआप में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा नगर परिषद चेयरमैन, सीआरसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार अवस्थी, शुभम मिश्रा, संदीप त्रिवेदी सीआरसी सुंदरनगर से पुनर्वास अधिकारी डॉ. प्रियदर्शी मिश्रा, जितेंद्र कुमार (पीएण्डओ) प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र से शिवानी शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों व पार्षद कार्यक्रम में भाग लिया।
