Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा और डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक फेल सरकार है। किसी भी तरफ नजर उठा कर देख लो तो इस सरकार की केवल मात्र खामियां ही नजर आएगी, उपलब्धियां के नाम पर यह सरकार एक बहुत बड़ा शून्य है परंतु नाकामियों और खामियों की दृष्टि से यह सरकार विकास प्रतिस्पर्धा में प्रथम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता 25 सितंबर को शिमला में कांग्रेस सरकार को आईना दिखाएंगे। उस दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी की नाकामियों को एक-एक करके सामने लाएंगे और जिस प्रकार से जनता को इस सरकार से परेशानी हो रही है वह सभी के समक्ष लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सभी नेता झूठे हैं और केवल मात्र झूठ के भरोसे ही अपना कार्यकाल काट रहे हैं, आपने देखा होगा कि जब भी जनता, प्रशासन और समाज इस सरकार से प्रश्न पूछता है तो झूठ बोलने में यह लोग संकोच नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुप्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार सबसे प्रबल रूप से चल रही है। हिमाचल प्रदेश के 13 निगमों एवं बोर्डों इस समय घाटे में चल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का घाटा 1809.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है । इसके अलावा एच.आर.टी.सी. को 1707.11 करोड़ रुपए व वित्त निगम को 180.97 करोड़ रुपए का घाटा है। इन विभागों की भी वित्तीय स्थिति ठीक करने के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया और राग गाती है कि हमारे पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल मात्र रोने धोने की सरकार है और इस काम में सभी को पिछाड़ कर काम कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed