शिमला। नव नियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनके कोरोना पाजीटिव पाए जाने की आज रिपोर्ट आई है। खुद सुखराम चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी साझा की है।
सुखराम चौधरी ने लिखा “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने व मेरे निजी सहायक के कोरोनो पॉज़िटिव आने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं”। अब उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
