Spread the love

शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कृष्ण शांडिल ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष पहले ही नियुक्त कर दिए गए थे। गठित कार्यकारिणी के तहत 12 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 16 सचिव बनाए गए हैं। इसमें मुख्य सलाहकार आरबी राणा को बनाया गया है। केएस रोहाल, बहादुर सिंह, दयाराम, अमर सिंह वर्मा, मदन शर्मा, निरंजन ठाकुर, दौलत राम, महेंद्र चौहान, कृष्ण गोपाल, जयकृष्ण, अशोक शर्मा और कृष्ण दत्त को ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजेंद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा, भीष्म ठाकुर, चमन ठाकुर, अजय ठाकुर, किशोर ठाकुर, गीता वर्मा, तारा सिंह, लेखराम  शर्मा, विद्यानंद, नेत्र सिंह, भुवनेश्वर शर्मा, रमेश वर्मा और मदन शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। विश्वानंद को कोषाध्यक्ष व विरेंन्द्र वर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, राजेंद्र, उत्तम, राज कुमार, विजय शांडिल,कमल वर्मा, विरेंद्र ठाकुर, दर्शनदास, सुरेंद्र, सेवक राम कश्यप, शोभा राम राजटा, रमेश शर्मा, संदीप ठाकुर, रोहित, विद्या कंवर और महेंद्र को सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्यकारणी सदस्य में ये शामिल
कसुम्पटी ब्लाक कांग्रेस में 53 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं। इनमें प्रमोद, जितेंद्र, प्रेम, राजेंद्र ठाकुर, शंकर वर्मा, धर्मप्रकाश, हरीश वर्मा, दिनेश कुमार, धर्म सिंह, संदीप, कर्मचंद, राजेंद्र सेगटू, रामानंद, विरेंद्र वर्मा, दुर्गा दत्त शांडिल, नारायण सिंह, प्रताप वर्मा, ललित बोक्टा, शिवसरण, माताराम, मस्तराम, सेवक राम, सुनील ठाकुर, संजय कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, बाबू राम, अनिल, धर्मेंद्र, टेकचंद, प्रताप चौहान, दवेंद्र कुमार, अमित, विरेंद्र, सुरेश, निशांत, संजीव शर्मा, रंजन, गोपाल, नीतू शर्मा, मनोज, संजीव कुमार, उमा शांडिल, शशि ठाकुर, नेहा शर्मा, नीलम देष्टा, दिनेश शांडिल, धीरज ओक्टा, विनोद, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह कंवर, हीरा सिंह और राजेश शर्मा शामिल है। 

ये विशेष आंमत्रित सदस्य
कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह समन्वयक धर्मपाल ठाकुर, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी व सदस्य, जिला महिला अध्यक्ष शशि बहल, देवानंद ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान, बीडीसी/नगर पंचायत व सदस्य जिला परिषद विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed