शिमला। नगर निगम शिमला तथा विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने मीडिया विभाग को चुस्त-दुरुस्त करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में इस पर गहन चर्चा की गई और उपस्थित सदस्यों ने मीडिया विभाग को मजबूत करने मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को बेनकाब करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक में मीडिया विभाग अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं तथा मीडिया पेनालिस्टों से कहा कि हम सब को आपसी समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए और केंद्र व हिमाचल की भजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और देश में अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है। ऐसे समय हर काग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाए। इस बैठक में आईएन मेहता, प्रदीप वर्मा, देवेंद्र बुशैहरी, हरि कृष्ण हिमराल, यशपाल तनाइक, सुशान्त कपरेट, सौरभ चौहान, मोनिता चौहान उपस्थित रहे।
