Spread the love

शिमला। 
शिमला जिले में सुबह 10 बजे से दोपहरबाद एक बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में आवश्यक वस्तुओं दूध, सब्जियों एवं दवाई की दुकानें कर्फ्यू के दौरान खुली रहेंगी। डीएम ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अनावश्यक भीड़ न बनाएं व आवश्यक वस्तुएं लेते समय डेढ़ मीटर की उचित दूरी बनाए रखें। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को खरीददारी में प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि निरंतर गैस आपूर्ति घरद्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि कीटनाशक एवं फफूंदी नाशक की दुकानें भी प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक जनपद में खुली रहेगी। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र की भी फफूंदी नाशक व कीट नाशक दुकानें खोल दी गई हैं, जिससे बागवानों को राहत प्रदान होगी। उन्होंने बताया कि दूध का व्यवसाय करने वाले लोगों को भी घर द्वार पर दूध पहुंचाने के लिए कर्फ्यू में प्रावधान है, जिससे सुचारू व्यवस्था बनी रहे। अमित कश्यप ने बताया कि जिला में आवश्यक वस्तुओं की नियमित व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे मालवाहक वाहनों की आवाजाही में बाधा न डालें, जिससे लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सके। अमित कश्यप ने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे शहर में सफाई व्यवस्था कायम रखें और कोरोना संक्रमण के खिलाफ एकजुट होकर प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि श्री गुरू सिंह सभा शिमला को अनुरोध कर 250 पैकेट गरीबों को भोजन उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा इस संबंध में अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू में बरती गई ढील के समय में पीजी में रह रहें छात्र-छात्राएं, जिन्हें भोजन की आवश्यकता है वे भोजन प्राप्त कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed