Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 9 और मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान शिमला व हमीरपुर जिलों में 3-3, सिरमौर, मंडी व ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हो गई। शिमला जिले में 56 व 40 वर्षीय महिलाओं और 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हमीरपुर जिले में 79 वर्षीय बुजुर्ग, 57 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय पुरूष ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया। सिरमौर जिले में 74 वर्षीय पुरूष, मंडी में 66 वर्षीय व्यक्ति व ऊना में 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 1155 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *