कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में हुई याचिका समिति की बैठक, अभी तक कुल 118 याचिकाओं में से 55 का हुआ निपटारा शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं समिति सभापति कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बुधवार को यहां विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में याचिका समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति सदस्य एवं विधायक चन्द्रशेखर भी मौजूद थे। बैठक के संचालन के दौरान विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा ने आज के लिए प्रस्तावित याचिकाओं को विषय एवं मद वार समिति के समक्ष रखा जिस पर समिति ने अलग-अलग विषय पर सुनवाई आरम्भ की तथा दिशा- निर्देश दिए।
इस बैठक में समिति ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 3 तथा कार्मिक विभाग की एक याचिका पर सचिव स्वास्थ्य विभाग का मौखिक साक्ष्य लिया तथा सभी याचिकाओं के…
