Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। ये मौतें बिलासपुर, कांगड़ा और कुल्लू जिले में हुई हैं। बिलासपुर जिले में 65 वर्षीय व्यक्ति की इस संक्रमण के चलते मौत हुई है। कांगड़ा में 64 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है, जबकि कुल्लू जिले में 61 वर्षीय व्यक्ति की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 1023 मरीजों की मौत हो गई है। उधर, प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 277 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 92, शिमला में 45, ऊना में 37, सोलन में 34, बिलासपुर में 30, हमीरपुर में 16, सिरमौर में 11, मंडी में 7, चंबा और किन्नौर में 2-2 और कुल्लू में एक मामला पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस से रविवार को 157 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब कुल 62660 मरीज हो चुके हैं और इनमें से अब तक 59138 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 2478 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *